आगरा: गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में जनमंच के बैनर तले दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला
Agra, Agra | Nov 13, 2024 गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश का माहौल है, इसी को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में जनमंच के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनमंच के अध्यक्ष अजय चौधरी का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करें।