आगरा: नगर निगम आगरा में 26 फीट ऊंची कबाड़ से बनाई गई लड्डू गोपाल की प्रतिमा
Agra, Agra | Nov 12, 2024 नगर निगम आगरा के द्वारा एक अनूठी पहल चलाई गई है, जिसको नाम दिया गया है कबाड़ से जुगाड़ जी हां नगर निगम के द्वारा कबाड़ से इकट्ठा किए गए सामान से लड्डू गोपाल की 26 फीट ऊंची मनमोहन प्रतिमा बनाई जा रही है, कारीगर फिरोज खान ने बताया है कि इस प्रतिमा को बनाने में लगभग 1 महीने का समय लगा है और निरंतर कार्य जारी है।