आगरा: टैक्सी ड्राइवर ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन पार्किंग पर अवैध वसूली की पोल खोली, वीडियो हुआ वायरल
Agra, Agra | Nov 12, 2024 आगरा ताजमहल मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। दिल्ली से आए टैक्सी ड्राइवर ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वीडियो वायरल कर इस अवैध वसूली की पोल खोली है। ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि पार्किंग कर्मचारियों ने फर्जी स्लिप देकर अवैध वसूली की है और पर्यटकों के सामने अभद्रता भी की, बताया जा रहा हे ड्राइवर दिल्ली से पर्यटक लेकर आगरा आया था