आगरा: कस्बा मलपुरा में भरभरा कर गिरा मकान का छज्जा, दो बच्चे हुए घायल
Agra, Agra | Nov 12, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा मलपुरा में एक मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसमें घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे चपेट में आने से घायल हो गए, इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया, परिजनों एवं पड़ोसियों ने मिलकर घायल हुए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।