नवाबगंज: 14 जून को बाराबंकी आएंगे उपमुख्यमंत्री, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, बीडीओ ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 14 जून को बाराबंकी के दौरे पर रहेंगे। वह केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।तय कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह लखनऊ से रवाना होकर बाराबंकी पहुंचेंगे।