रायडीह: गेतुपानी गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
Raidih, Gumla | Jun 24, 2026 रायडीह: रायडीह प्रखंड अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के गेतुपानी गांव के ग्रामीणों ने गांव की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार 23 जून को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कमल किशोर किसान की अगुवाई में उपायुक्त को आवेदन देकर गांव में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच मार्ग जैसी बुनियादी