मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थानाक्षेत्र के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए
आज पूरे देश भर में ईद मनाई जा रही है ईद के मौके पर ईदगाह व सभी जामा मस्जिदों में नमाजियों ने नमाज अदा किया। वहीं ईद का नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।