मिर्ज़ापुर: तेलियागंज के पास पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली के पोल और हाईटेंशन तार पर गिरा, दर्जनों मोहल्लों की बिजली हुई बाधित
कटरा कोतवाली क्षेत्र के तेलियागंज मोहल्ले के पास विशाल पेड़ जड़ से उखड़ने के बाद हाईटेंशन तार और बिजली की पोल पर टिक गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। अवर अभियंता अमित सिंह ने लाइन कटवा दी। रविवार की रात्रि 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि रात्रि 2:00 बजे तक बिजली बहाल हो सकेगी।