पाकरटांड: आसाम-बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर इंदिरा चौक में जमकर मनाया गया जश्न
आसाम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर सोमवार की शाम 7:00 बजे भाजपा के द्वारा इंदिरा चौक में जमकर आतिशबाजी करते हुए हाथों में भाजपा का झंडा लेकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री रवि गुप्ता की अगुवाई में यह जश्न मनाया गया। मौके पर उन्होंने कहा यह बंगाल और असम की जनता की जीत हुई भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल बनाने के लिए जनता ने आशीर्वाद दिया।