देवली: देवली में सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, परिवार ससुराल गया था
Deoli, Tonk | Jun 22, 2026 देवली के माल मोहल्ला स्थित एक सूने मकान में रविवार रात चोरी हो गई। पीड़ित जयकुमार अग्रवाल परिवार समेत ससुराल गए थे और 26 जून को लौटने वाले थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला व सामान बिखरा देखा तो उनके भाई हरीश अग्रवाल को सूचना दी। चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गए।