टीकमगढ़: टीकमगढ़ में बस-कार भिड़ंत, 50 फीट दूर जाकर पलटी: कार चालक की मौके पर मौत, कटर से गेट काटकर निकाला शब, दो घायल
टीकमगढ़ सागर बाईपास रोड पर मंगलवार देर रात यात्री बस और कार की भिड़ंत हो गई हादसे मे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर से करीब 50फीट दूर जाकर पलट गई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई पुलिस ने कटर की मदद से कार का गेट काटकर चालक के शब को बाहर निकाला और गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।