मुरैना: शीतल कॉलोनी में दबंगों ने एक महिला के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Morena, Morena | Jan 17, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शीतल कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी, जिसमें महिला घायल हो गई ,जिसके बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, वहीं पुलिस ने घायल महिला फरियादी की रिपोर्ट पर मामला भी दर्ज कर लिया है।