मुरैना: माता बसिया चुरहेला गांव में आनंद उत्सव के तहत खेलकूद आयोजन, कलेक्टर के मार्गदर्शन में 28 जनवरी तक चलेगी खेल गतिविधियां
Morena, Morena | Jan 16, 2025 कलेक्टर अंकित अस्थाना की मार्गदर्शन में आनंद उत्सव के तहत 28 जनवरी तक जिले की जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही है ,जिसमें आज गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में ग्राम माता बसैया और चूरेहला गांव में खो-खो, कबड्डी ,कुर्सी रेस की गतिविधियां कराई गई।