मुरैना: बिजली के तार डालने को लेकर बजरंग नगर में विवाद, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Morena, Morena | Jan 16, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में रहने वाले धारा सिंह जाटव का मोहल्ले में ही रहने वाले से विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट कर दी, जिसमें फरियादी घायल हो गया। बताया जाता है घायल फरियाद इलाज करने के बाद थाने पहुंचा ,जहां पुलिस के द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।