शामली: कुडाना गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुआ संघर्ष, पुलिस की गाड़ी पर भी छत से किया गया पथराव
Shamli, Shamli | Oct 21, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के कुडाना में 2 भाइयों के परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े को शांत करने के लिए पहुंची डायल 112 की पीआरवी गाड़ी पर भी एक आरोपी ने छत से पथराव किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसको लेकर घर में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है।