शिवहर: डीएम एसपी ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 07 बजे से जिले के सभी मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया जारी है. लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने जिले की विभिन्न मतदान केंद्र का निरीक्षण किया है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया जारी है. जो शाम 06 बजे तक चलेगी।