बहरोड़: बहरोड में नशे में युवक ने थाने के सामने उत्पात मचाया, पत्थरबाजी में गाड़ी का शीशा टूटा, आरोपी गिरफ्तार
Behror, Alwar | Apr 12, 2026 बहरोड़ कस्बे में शनिवार देर शाम एक युवक द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना बहरोड़ कोतवाली पुलिस थाने के सामने की है, जहां युवक ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एक गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया, जबकि आसपास से गुजर रही अन्य गाड़ियां बाल-बाल बच गईं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।