बांका: जोगनी गांव में मस्जिद के इमाम मु नवाब आलम को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Dec 19, 2024 जोगनी गांव में मस्जिद के इमाम मु नवाब आलम को हटाने को लेकर दो पक्षों में उत्पन्न विवाद घमासान हो गया है। गुरुवार की दोपहर बाद करीब 1:30 बजे दोनो पक्ष के लोग थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए विवाद समाधान करने की मांग की। जहां थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेकर विवाद खत्म करने का पहल शुरू कर दिया है। फिलहाल मस्जिद में नवाज बंद है।