बांका: महथुडीह में युवक ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
Banka, Banka | Dec 19, 2024 महथुडीह गांव में पत्नी और दो पुत्र रहते हुए मु रमजानी ने कलकत्ता में दूसरी शादी कर पत्नी को साथ लेकर घर आ गए। जब पहली पत्नी कहकशा परवीन ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता कहकशा परवीन अपनी मां अफसाना खातून के साथ गुरुवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर अपने पति के विरुद्ध केस दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।