रफीगंज: कुंवर बिगहा में चिकित्सा शिविर का आयोजन, दर्जनों लोगों का हुआ इलाज
आरोग्य भारत अभियान एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के गोरडीहा पंचायत स्थित कुंवर बिगहा प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य अतिथि जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, बब्लू सिंह ने किया।