रायसिंहनगर: रायसिंहनगर में अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी, अनूपगढ़ में होगा प्रदर्शन
रायसिंहनगर अखिल भारतीय किसान सभा जिलाध्यक्ष श्योपत मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने पैटर्न पर गेहूं की खरीद की मांग को लेकर सोमवार को अनूपगढ़ एडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुराने पैटर्न पर खरीद करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान एडीएम कार्यालय पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करेंगे