पीरटांड: पालगंज में भोक्ता पर्व पर अंगारों पर चले श्रद्धालु, उमड़ी भीड़, सुरक्षा पर उठे सवाल
पीरटांड प्रखंड के पालगंज में बुधवार को 10 बजे भी भोक्ता पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अनोखे तरीके से अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। इस दौरान भक्तों ने जलते अंगारों पर चलकर और आग के साथ विभिन्न करतब दिखाकर परंपरा का निर्वहन किया। यह आयोजन वर्षों से चला आ रहा है और हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेते हैं।