विष्णुगढ़: सिमराढाब प्राथमिक विद्यालय व अमनारी मध्य विद्यालय में स्कूल बैग वितरण से खिले बच्चों के चेहरे
सिमराढाब प्राथमिक विद्यालय व अमनारी मध्य विद्यालय में स्कूल बैग का वितरण, खिले बच्चों के चेहरे। टाटीझरिया के दो अलग-अलग विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बीच बैग का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्राथमिक विद्यालय सिमराढाब में आयोजित वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी माधुरी उपस्थित रहीं।