झालरापाटन: डाइट झालरापाटन में शोध पुस्तिका का विमोचन, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ रहे मुख्य अतिथि
डाइट झालरापाटन में सोमवार दोपहर को शोध पुस्तिका एवं वार्षिक पत्रिका विमोचन कार्यक्रम सत्र 2025-26 का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने की।