नवाबगंज: ज्यौरा में खेत की मेड को लेकर खूनी संघर्ष, पांच लोग हुए घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
ज्यौरा मकरंदपुर खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया मारपीट में पांच लोग घायल हो गए हैं जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है वही जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही थी