रायपुर रानी: विदेश भेजने के नाम पर ककराली गांव के युवक से 12लाख 30 हजार रुपए की ठगी, मामला दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ककराली गांव के एक युवक से 12 लाख 30 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में वीरवार शोंकी कुमार ने बताया है कि मेरे साथ पंकज, विक्की, बलजिंदर, आजाद और इन सभी के अन्य साथियों ने मिलीभक्त कर विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।