रायपुर रानी: रायपुर रानी BDPO कार्यालय में महिलाओं ने ली शपथ, नहीं करने देगीं तंबाकू का सेवन
हम शपथ लेते हैं कि तंबाकू का सेवन न खुद करेंगे न अपने जानने वालों को करने देंगे। हम रायपुररानी ब्लॉक को तंबाकू के नशे से मुक्त कराने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। तंबाकू निषेध कार्यक्रम के तहत सीएचसी रायपुररानी की ओर से बीड़ीपीओं कार्यालय में आयोजित संवाद में महिलाओं ने एक स्वर में यह शपथ बुधवार को ली।