इस्लामनगर अलीगंज: जर्जर जम्हड़िया पुल पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, भारी वाहनों की आवाजाही बंद
नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित 61 वर्ष पुराने जम्हड़िया पुल की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को 4 बजे बताया कि पुल में दरारें और झुकाव की शिकायत के बाद जिला प्रशासन व पथ निर्माण विभाग ने बैरियर लगाकर रोक लगया।