हरदोई: डाक्टर रामदत्त मिश्र की 37वीं पुण्यतिथि पर आयोजित मधुमेह शिविर, 250 मरीजों का हुआ निशुल्क परीक्षण
Hardoi, Hardoi | May 27, 2026 हरदोई के वरिष्ठ चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. राम दत्त मिश्र की 37वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क मधुमेह जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गई। शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई थी।