एकमा: रसड़ा में श्रीनाथ बाबा रोट पूजन में शामिल होने नचाप से श्रद्धालुओं का काफिला रवाना
Ekma, Saran | Jun 29, 2026 एकमा प्रखंड अंतर्गत नाचप गांव से सोमवार की सुबह सेंगर वंशीय राजपूत एवं श्रीनाथ बाबा के श्रद्धालुओं का वाहन काफिला उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत रसड़ा क्षेत्र स्थित नागपुर में आयोजित श्री श्री 1008 श्री नाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने मंगलमय यात्रा की कामना की।