पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, राजद के लोग दिन भर झूठ बोलते हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर जब से भाजपा को घेरा है तब से भाजपा नेता लगातार तेजस्वी यादव पर हमलावर नजर आ रहे हैं। भाजपा कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने शुक्रवार को कहा कि राजद के लोग हमेशा बरगलाने की कोशिश करते हैं, जनता को बहकाने का काम करते हैं और दिन भर झूठ बोलते हैं।