पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन, 21391 सिपाही भर्ती करने का किया गया ऐलान
बेली रोड स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की प्रेस वार्ता. प्रेस वार्ता के दौरान जितेंद्र कुमार ने बताया की बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21391 पदों पर भर्ती के लिए 6 चरणों में परीक्षा 7 अगस्त से होगी. 7 अगस्त 11 अगस्त 18 अगस्त 21 अगस्त 25 अगस्त और 28 अगस्त को परीक्षा बिहार के सभी 38 जिलों में 545 केंद्रो पर होगी.