पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा- तेजस्वी और उनके परिवार को आरक्षण पर बोलने का नहीं है हक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके परिवार को आरक्षण पर बोलने का हक नहीं है क्योंकि जब तक वह लोग सत्ता में रहे तब तक उन्हें आरक्षण का याद नहीं आया।