केशकाल: ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में पैदल जा रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बोरगांव स्थित जिला सहकारी बैंक के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर की चपेट में आने से पैदल जा रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल केशकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।