शामली: राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली के पास काकानगर निवासी व्यक्ति पर हुआ जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Dec 2, 2025 मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मोहल्ला काकानगर निवासी विकास शर्मा पर शहर के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के पास जानलेवा हमले की वारदात प्रकाश में आई है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक अर्टिका कार सवार सतेंद्र राठी ओर एक अन्य व्यक्ति ने विकास शर्मा पर तमंचे से फायरिंग की और गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। शामली कोतवाली पर केस दर्ज किया गया है।