रायपुर: डिप्टी सीएम अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली, कहा- नए शहरों की जरूरतों के अनुसार करें विकास कार्य
Raipur, Raipur | Sep 27, 2024 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य के सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने नवीन विश्राम भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं को प्रदेश के नए उभरते शहरों की अपेक्षाओं और भावी जरूरतों के मुताबिक विकास कार्य करने के निर्देश दिए