बंजरिया: चैलाहा बाबू टोला नगर निगम वार्ड एक में जर्जर बिजली के तार में शॉट सर्किट से मंगलवार को लगी आग, मची अफरा-तफरी
चैलाहा बाबू टोला नगर निगम वार्ड एक मे मंगलवार रात जर्जर बिजली के तार में शॉट सर्किट से लगी आग से मची अफरा तफरी। स्थानीय चंदन सिंह ने बताया कि तार टूट कर आवासीय घर के बाहर गिरा। तार जल कर सड़क पर गिरने से लोग इधर उधर भागने लगे,आग की लपटें उठ रही थी। जिससे घर के लोग बाहर निकल कर भाग जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया तार बदलने के लिए कई माह से शिकायत की जा रही है।