#अलीगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान, बोले- 2017 से पहले था गुंडे-माफियाओं का राज, अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित,अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अलीगढ़ में भाजपा के एमएलसी चुनाव प्रचार के दौरान सपा सरकार पर निशाना साधा। गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित डीएस डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का राज था। शाम पांच बजे के बाद बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ औरदंगाइयों-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हुई। पाठक ने स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रबुद्ध वर्ग से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
#Aligarh #BrajeshPathak #BJP #UPPolitics #MLCElection #AligarhNews
Koil, Aligarh | Oct 17, 2026