गुना कलेक्ट्रेट में 24 नवंबर को अपर कलेक्टर अखिलेश जैन की अध्यक्षता में उज्ज्वला योजना 3.0 के क्रियान्वयन की बैठक हुई। जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति दी। कहा, योजना में 25 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित है। अपर कलेक्टर बोले, विशेष रूप से अनुसूचित जाति और जनजाति के पात्र परिवारों को अधिक लाभ मिले, समय से लक्ष्य पूरा हो।