मोहनिया: लालापुर से गायब हुआ दो वर्षीय बच्चा 2 दिन बाद भी नहीं मिला, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
Mohania, Kaimur | Jan 24, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुदरा वार्ड नंबर 2 स्थित लालापुर से घर के बाहर खेल रहे 2 वर्ष के बच्चे को 2 दिन बाद भी बरामद नहीं किया जा सका। जिसके बाद गए बच्चे के मामा द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कुदरा थाने में आवेदन दिया गया है । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।