महागामा: ईसीएल की राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जा नगर राजमहल हाउस में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित
Mahagama, Godda | Apr 12, 2026 राजमहल कोल परियोजना के उर्जा नगर राजमहल हाउस में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन नेता रामजी साह ने की। नेताओं ने कहा कि परियोजना में कार्यरत मजदूरों की समस्या गंभीर है। समाधान प्रबंधन के द्वारा नहीं किया जा रहा है। इससे रैयतों में आक्रोश है। नतीजतन परियोजना के विस्तार में कठिनाई होने की संभावना है।