बैरसिया: भोपाल: टीटी नगर थाना पुलिस ने संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज की FIR
Berasia, Bhopal | May 14, 2026 भोपाल के टीटी नगर थाना पुलिस ने संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने की एफआईआर दर्ज की। दरअसल तिवारी ने पिछले दिनों एक वीडियो को वायरल कर भोपाल शहर काजी मुश्ताक अली नदवी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। इससे दो समुदायों के बीच तनाव के हालात बन गए थे।