मेहसी: मेहसी प्रखंड के 06 पैक्सो में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई
मेहसी प्रखंड के 06 पैक्सो में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन का प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गया। दो दिनों तक चले नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए कुल 24 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया,जिसमें 05 महिलाएं शामिल हैं I वहीं सदस्य पद पर 106 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया हैं। जानकारी गुरुवार शाम करीब 05 बजे मिली।