महोबा: महोबा स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वास्थ्य शिविर, उच्च रक्तचाप पर जागरूकता, मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों का बीपी चेक
Mahoba, Mahoba | May 30, 2026 महोबा में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगा। प्रभारी CMO डॉ रमाकांत चौरिहा के निर्देश में आयोजित शिविर में डॉ. एहतेशाम खान ने मॉर्निंग वॉक पर आए वृद्ध, जवान व महिलाओं का ब्लड प्रेशर जांचा। डॉ. खान ने उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर बताते हुए हृदयाघात, स्ट्रोक व किडनी की बीमारी का खतरा बताया।