तालाब किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पौर काशीरामपुर में शनिवार सुबह तालाब किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही महेवाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिली कि गांव के तालाब किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#कौशाम्बी #महेवाघाट #पौरकाशीरामपुर #शवमिलनेसेसनसनी #KaushambiPolice