जहानाबाद: फिदा हुसैन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में जन मुक्ति आंदोलन द्वारा एक दिवसीय विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन
फिदा हुसैन रोड स्थित मैरिज हॉल में जन मुक्ति आंदोलन ने 'लोकसभा 2024 के आम चुनाव और चुनावी बॉन्ड के गोरखधंधे' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। आयोजनकर्ताओं ने कहा, वोटरों को यह जानने का हक है और यह हक हमारा संविधान देता है कि आखिर हमारे देश की पॉलीटिकल पार्टियों को चंदा कहां से और क्यों आता है।