जहानाबाद: काजीचक गांव स्थित एक खेत में लगी समर्सिबल मोटर हुई चोरी, पाइप को भी चोरों ने किया क्षतिग्रस्त
जहानाबाद के काजीचक गांव स्थित एक खेत में लगे समर्सिबल मोटर को चोरों ने चोरी कर ली। चोरी का पता आज सुबह लगा जब काजीचक गांव निवासी पीड़ित किसान अखिलेश यादव के पुत्र राकेश कुमार अपने खेत पर गए। उन्होंने देखा कि उनके खेत में समरसेबुल का पाइप इधर उधर छतिग्रस्त होकर बिखरा पड़ा है जबकि समरसेबुल मोटर गायब है। पीड़ित द्वारा आगे की प्रक्रिया कि जा रही है।