खलारी: खलारी पुलिस की तत्परता से सीआईएसएफ जवान का खोया मोबाइल बरामद, किया सुपुर्द
सीआईएसएफ जवान का मोबाइल फोन डकरा से खलारी रोड के बीच कहीं गिर गया था। मोबाइल खो जाने के बाद सीआईएसएफ कर्मी इंद्रजीत गौड़ ने खलारी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही खलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की। खलारी पुलिस की टीम ने तकनीकी सहायता के माध्यम से मोबाइल फोन का पता लगाया और...