जानसठ: जानसठ थाना पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली व उसका साथी हुआ गिरफ्तार
थाना जानसठ पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार रात्रि लगभग 10:00 बजे के आसपास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई जिसमें, एक शातिर बदमाश सरताज उर्फ भूरा के पैर में लगी पुलिस की गोली वहीं कांबिंग के दौरान बदमाश का साथी सलमान भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से तमंचा कारतूस और कुछ आभूषण भी बरामद किए गए हैं।