जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव गादला में मामूली विवाद पर एक ही परिवार के दो पक्षों में छिड़ी जंग, महिलाओं और पुरुषों में मारपीट
भोपा क्षेत्र के गांव गादला मे बृहस्पतिवार लगभग 3:00 बजे के आसपास उस समय एक घर के बाहर जंग का अखाड़ा देखने को मिला जब एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला पुरुष जमकर एक दूसरे पर हमलवार और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच मे जुटी